मोदीनगर में जीडीए उपाध्यक्ष ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण, नाले के पुनरुद्धार और गांधी स्टेडियम में हाईमास्ट लाइटिंग का बनेगा प्रस्ताव
यूपी – गाजियाबाद, 30 सितंबर। मोदीनगर क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में बागपत लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजकुमार …


