
राष्ट्रीय सैनिक संस्था के अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने आमंत्रण स्वीकार किया
गाजियाबाद, 29 अक्टूबर। श्री श्याम प्रभु खाटूवाले के तृतीय वार्षिक महोत्सव में इस बार गौरव सेनानियों और शहीद परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। इसी संबंध में राष्ट्रीय जन सेवा समिति के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी से मुलाकात कर उन्हें महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
समिति के पंडित बृजकिशोर शर्मा बृजवासी, विनीत त्यागी, अमित शर्मा, अनिल गौड़, पुनीत रोहिला और वासुदेव शर्मा ने कर्नल त्यागी को आमंत्रित किया।
इस अवसर पर कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा कि भगवान खाटू श्याम का इतिहास त्याग और समर्पण की प्रेरणा देता है। सैनिक भी मोर्चे पर जाने से पहले अपने कुल देवताओं का उद्घोष कर देश की रक्षा के लिए आगे बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए शहीद परिवारों और पूर्व सैनिकों (गौरव सेनानियों) का सम्मान आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में भारत माता की सेवा सर्वोपरि है। सैनिकों के त्याग और बलिदान को समाज में उचित सम्मान मिलना चाहिए। महोत्सव में गौरव सेनानियों का सम्मान इसी भावना का प्रतीक होगा।

