
यूपी – गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष राज देवी चौधरी ने 28 अक्टूबर 2026 को लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी मुख्यालय में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी से शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान राज देवी चौधरी के साथ समाजवादी महिला सभा की पूर्व जिला अध्यक्ष कमलेश चौधरी भी मौजूद रहीं। मुलाकात के दौरान राजेंद्र चौधरी ने दोनों का कुशलक्षेम जाना और उन्हें स्नेह एवं आशीर्वाद दिया।
राज देवी चौधरी समाजवादी महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष होने के साथ उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश महिला व्यापारी संघ की प्रदेश महासचिव भी हैं। उन्होंने इस मुलाकात को अपने लिए स्नेह और मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर बताया। इस दौरान पार्टी संगठन और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।

