राज्य स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप में दम दिखाएगी गाजियाबाद की टीम, 14 खिलाड़ियों का चयन

यूपी – गाजियाबाद। अंबेडकर नगर में 31 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाली आमंत्रण सीनियर राज्य स्तरीय पुरुष खो-खो चैंपियनशिप में गाजियाबाद की टीम प्रतिभाग करेगी। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए गाजियाबाद की टीम 30 अक्टूबर को रवाना हुई।

टीम की कमान शारिक अहमद को सौंपी गई है, जबकि सौरभ सिंह उपकप्तान होंगे। टीम में बिट्टू, अभिषेक ठाकुर, आकाश श्रीवास्तव, रोहित पाल, मोहित पाल, गौरव यादव, अंकुश, अरुण कुमार, रितिक और विक्की पटेल शामिल हैं। वंश और आदित्य यादव को सुरक्षित खिलाड़ी के रूप में चुना गया है। आदिल खान टीम के कोच होंगे।

रवाना होने से पहले गाजियाबाद मेट्रो स्टेशन पर खिलाड़ियों को किट प्रदान की गई। इस दौरान जिला खो-खो एसोसिएशन के सचिव डॉ. प्रवीण कुमार, संजय यादव, शुभम शर्मा, अमित कुमार चौहान और रिंकू कुमार गौतम मौजूद रहे।

टीम का चयन लाल कुआं स्थित योद्धा स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर किया गया। डॉ. प्रवीण कुमार ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।