अवैध पटाखों के साथ कांग्रेस नेता गिरफ्तार, नौ बोरे और दो कार्टून पटाखे बरामद

यूपी – गाजियाबाद। दीपावली के मद्देनजर अवैध आतिशबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान कांग्रेस मीडिया प्रभारी आशुतोष गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से नौ बोरे और दो कार्टून अवैध आतिशबाजी के पटाखे बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 30 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने जय माता ट्रैवलर्स, ग्रीन पटाखे की दुकान नंबर-04, नियर सिटी कार्ट पर कार्रवाई की। इस दौरान अवैध रूप से आतिशबाजी के पटाखे रखने के आरोप में आशुतोष गुप्ता पुत्र योगेश गुप्ता निवासी मकान नंबर-257, प्रमोद भवन, दौलतपुरा, थाना कोतवाली नगर, गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से विभिन्न ब्रांड के नौ बोरे और दो कार्टून अवैध आतिशबाजी के पटाखे बरामद किए हैं। इस मामले में थाना कोतवाली नगर में मुकदमा अपराध संख्या 312/2026, धारा 9बी (1) (बी) विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा की गई।