दिल्ली महारैली की तैयारी को लेकर सपा यूथ ब्रिगेड की बैठक, बड़ी संख्या में पहुंचेंगे कार्यकर्ता

यूपी – गाजियाबाद। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली इंडिया गठबंधन की महारैली की तैयारियों को लेकर 30 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी कार्यालय, आरडीसी-4 राजनगर में जिला एवं महानगर यूथ ब्रिगेड की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

अनीस राजा ने कहा कि महारैली लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की आवाज बुलंद करने का अवसर है। जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट ने कहा कि गाजियाबाद से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे। यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष इरफान अमानत चौधरी और महानगर अध्यक्ष रविंद्र यादव ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

बैठक में नितिन त्यागी, राजन कश्यप, सिकंदर यादव, विशाल वर्मा, ताहिर हुसैन, सरवन त्यागी, कर्मवीर सिंह, राजवीर सिंह गौतम, असलम कुरैशी, मोहम्मद अब्बास हैदर, कमलेश यादव, संदीप प्रधान, मुकेश यादव, कृष्ण कुमार यादव, सौदान गुर्जर, संदीप यादव, विक्की ठाकुर, अंशु ठाकुर, साकिर हुसैन, शोएब चौधरी, लाल सिंह यादव, विवेक यादव, विकास यादव, वसीम बाबू, रिजवान चौधरी और राहुल रावत सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में सभी ने महारैली में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।