सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना से मिले जितेंद्र गौड़ और सुनील यादव

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था एक कदम लक्ष्य की ओर फाउंडेशन के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र गौड़ और राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील यादव ने खान मार्केट स्थित लोकनायक भवन में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना तथा आयोग के सदस्य करम सिंह कर्मा से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान जितेंद्र गौड़ और सुनील यादव ने दोनों अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और फाउंडेशन का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। बैठक में संस्था की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों, वंचित वर्गों के उत्थान, आगामी अभियानों तथा केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के विषय पर विस्तार से चर्चा हुई।

आयोग के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना और सदस्य करम सिंह कर्मा ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए सामाजिक एवं जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जितेंद्र गौड़ धोबी ने डॉ. सुरेंद्र चौधरी, विधायक एवं विधान परिषद सदस्य प्रयागराज के प्रतिनिधि के रूप में भी सहभागिता की।