
जेल में बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलने पर जताई चिंता, सपा जिलाध्यक्ष के पिता साजिद हुसैन का जाना कुशलक्षेम
यूपी – गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने जेल में पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुलाकात के बाद उन्होंने आजम खां को उम्र, स्वास्थ्य और राजनीतिक कद के अनुरूप बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि उनकी मुलाकात सामान्य कैदियों की तरह जाली के माध्यम से कराई जा रही है, जो उचित नहीं है। उनके स्वास्थ्य और मानवीय गरिमा का ध्यान रखा जाना चाहिए।

शिवपाल यादव ने कहा कि आजम खां लगभग पांच दशक से राजनीति में सक्रिय हैं। वह दस बार विधायक, राज्यसभा और लोकसभा सांसद, कई बार कैबिनेट मंत्री तथा नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की स्थापना में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

आजम खां से मुलाकात के बाद शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने फैसल हुसैन के पिता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष साजिद हुसैन का कुशलक्षेम जाना। उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, राजन कश्यप, अभिषेक गर्ग, मतलूब अली, बब्लू प्रधान, मनोज पंडित, नाहर सिंह यादव, असलम कुरैशी, इरफान अमानत चौधरी, विक्की ठाकुर, अंशु ठाकुर, मोहम्मद अब्बास हैदर, कमलेश यादव, संदीप प्रधान, राजवीर सिंह गौतम, कृष्ण कुमार यादव, दुर्गेश चौधरी, अनीस अली, शोएब चौधरी, फारुख चौधरी, दिग्विजय शिशोदिया, रॉबिन यादव, एनए यादव, रिजवान मेवाती, हसरत अली, जयप्रकाश अग्रवाल, वीरेंद्र ढाकोलिया, हारून मेवाती, राशिद हुसैन, अत्ताउल्लाह खान, खालिद खान, हसीन चौधरी, नुसरत अली और रिजवान चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

