गाजियाबाद में ‘भारत और इसकी वैज्ञानिक गौरव गाथा–2’ के ग्रैंड फिनाले की घोषणा, 26 अप्रैल को होगा आयोजन
यूपी – गाजियाबाद। यूथ यूनिटी फाउंडेशन द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जेएसबी बैंकवेट, नवयुग मार्केट में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ‘भारत और इसकी वैज्ञानिक गौरव गाथा–2’ के ग्रैंड फिनाले की घोषणा की गई। यह राष्ट्रीय स्तर की युवा प्रतियोगिता विज्ञान, गणित, चिकित्सा, खगोलशास्त्र, धातुकर्म और भाषाविज्ञान जैसे विषयों में भारत के ऐतिहासिक योगदान को …










