पंडित हरिदत्त शर्मा के भजनों ने किया भावविभोर, देशभर के पत्रकारों ने साझा किए संस्मरण

यूपी – गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मेवाड़ ऑडिटोरियम में प्रख्यात वरिष्ठ पत्रकार दिवंगत प्रभाष जोशी की 17वीं पुण्यतिथि पर स्मृति सभा का आयोजन किया गया। प्रभाष परंपरा न्यास, प्रज्ञा संस्थान और मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रभाष जोशी के व्यक्तित्व, पत्रकारिता और उनके साथ बिताए अनुभवों को साझा कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में वीएन भातखंडे संगीत महाविद्यालय गाजियाबाद के संस्थापक-निदेशक एवं शास्त्रीय गायक पंडित हरिदत्त शर्मा और उनकी टीम ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। लगभग एक घंटे तक चले भजन कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रभाष परंपरा न्यास के प्रबंध न्यासी राम बहादुर राय, मेवाड़ ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया, निदेशिका डॉ. अलका अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार शम्भुनाथ शुक्ला, प्रभाष जोशी की पत्नी उषा जोशी, पुत्र संदीप जोशी, वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा, न्यासी नरेश सिरोही, मनोज चतुर्वेदी, अखिलेश शर्मा और मनोज मिश्रा सहित देशभर से आए पत्रकारों ने प्रभाष जोशी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। सभी ने उनके पत्रकारिता जीवन से जुड़े संस्मरण साझा करते हुए उनके योगदान को याद किया।

