शमशेर राणा ने 800 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक

यूपी – गाजियाबाद। लखनऊ में आयोजित 34वीं यूपी मास्टर्स एथलेटिक्स मीट 2026-27 में गाजियाबाद के एथलीट शमशेर राणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 800 मीटर पुरुष वर्ग में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।

प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। शमशेर राणा ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और दमदार प्रदर्शन के बल पर 800 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से गाजियाबाद के खेल जगत में खुशी का माहौल है।

शमशेर राणा के अभी प्रतियोगिता में अन्य दौड़ के मुकाबले भी होने हैं। उनके अगले मुकाबलों में भी पदक जीतने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। उनकी इस सफलता को जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।