
डीएवी पब्लिक स्कूल में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में देशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, प्रतिभाओं और नवनियुक्त महिला मोर्चा अध्यक्ष सिद्धि प्रधान का हुआ सम्मान
यूपी – गाजियाबाद। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर समाधान शक्ति सामाजिक संस्था की ओर से राजेंद्र नगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में 16वें खेल महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर ने किया। विधायक संजीव शर्मा और गीतकार एवं अभिनेता रोहित सरदाना विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

खेल महोत्सव में दौड़, कबड्डी, वॉलीबॉल, कराटे, खो-खो, बास्केटबॉल, बैडमिंटन और बॉडीबिल्डिंग सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्तिक शर्मा, वैष्णवी, छवि और राजा बाबू को उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। नवनियुक्त महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष सिद्धि प्रधान का भी सम्मान हुआ।
बंशीलाल गुर्जर ने मुख्य संयोजक पप्पू पहलवान और संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि लगातार 16 वर्षों से खेल महोत्सव आयोजित करना युवाओं को खेलों से जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल है।

इस अवसर पर प्रमोद कुमार, विनोद पांडे, ललित गुर्जर, राहुल शर्मा, श्याम शर्मा, हिमांशु शर्मा, संजय रावत, प्रवीण भाटी, प्रतीक माथुर, राजेंद्र कोकरिया, रोहित शर्मा, ऋषभ शर्मा, भूषण लाल, अनिल शर्मा, सोनू शर्मा, नितिन बंसल, शैलेंद्र सक्सेना, बृजेश कुमार, अशोक पांडे, एसपी तिवारी, अनिल फोतेदार, केशव सक्सेना, किरणपाल, मदनलाल, राजेंद्र, सुरेंद्र, आरपी सिंह, सुनीता चौहान, सुमन सती, रूपा मुखर्जी, निशा चौहान, अनीता राणा, स्नेहलता श्रीवास्तव, आशा पवार, विभा, बलप्रीत, अनुराग मिश्रा, सुभाष, राजेंद्र कुमार, प्रदीप देवली, शिव कुमार शर्मा, अरविंद राणा, मदन शर्मा और शत्रुघ्न लाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

