शहीद ध्रुव लाल यादव और राजेश कुमार यादव की 32वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

मोहन नगर स्थित स्मारक वाटिका में समाजवादी नेताओं ने पुष्प अर्पित कर शहादत को किया नमन

यूपी – गाजियाबाद। मोहन नगर चौराहे स्थित शहीद ध्रुव लाल यादव स्मारक वाटिका में 1 नवंबर 2026 को शहीद पुलिस इंस्पेक्टर स्वर्गीय ध्रुव लाल यादव और शहीद कांस्टेबल राजेश कुमार यादव की 32वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दोनों शहीदों को पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनकी शहादत को याद किया।

कार्यक्रम में समाजवादी महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य राज देवी चौधरी, वरिष्ठ सपा नेता न एडवोकेट नाहर सिंह यादव ने श्रद्धासुमन अर्पित कर शहीदों को नमन किया। उनके साथ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यक्रम के मुख्य संयोजक रमेश यादव, राम अवतार यादव, व्यापारी नेता गोपीचंद सहित अनेक वरिष्ठ समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभी ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके अदम्य साहस और देश के प्रति समर्पण को नमन किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि शहीदों का त्याग और बलिदान सदैव समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।