
यूपी – गाजियाबाद। एसकेके फाउंडेशन का द्वितीय दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने अपने परिवारों के साथ भाग लिया और आपसी प्रेम, सौहार्द एवं एकजुटता के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।
समारोह में संस्था के वरिष्ठ सलाहकार राजकुमार अग्रवाल, संस्थापक मुकेश जौहरी, नूतन पटवाल, सामाजिक सचिव मोनी सैनी, महासचिव रेनू ममगई, विशाल, अखिल सक्सेना, पारुल सक्सेना, आशु गुप्ता, दिव्यांग प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजा बाबू, रंजना बघेल, विजय सक्सेना और संयुक्त सचिव राकेश सिरोही सहित अन्य सदस्य परिवार के साथ मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मनोरंजक गतिविधियों, नृत्य, हंसी-मजाक और स्वादिष्ट व्यंजनों के बीच सभी ने खूब आनंद उठाया। समारोह का विशेष आकर्षण हाल ही में एसकेके फाउंडेशन की ओर से आयोजित टी-20 व्हीलचेयर क्रिकेट जागरूकता मैच में विजेता रही उत्तर प्रदेश की टीम के कप्तान राजा बाबू रहे। वह विजेता ट्रॉफी के साथ समारोह में पहुंचे। संस्था के सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत कर जीत की बधाई दी।
आयोजन की जिम्मेदारी सामाजिक सचिव मोनी सैनी और महासचिव रेनू ममगई ने संभाली। महज दो दिनों की तैयारी में सफल आयोजन करने पर दोनों की सराहना की गई। संस्था ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए समाजसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

