अधिवक्ता वरुण तोमर के दीपावली स्नेह मिलन समारोह में उमड़े अधिवक्ता, आपसी एकता का दिया संदेश

यूपी – गाजियाबाद। जिला न्यायालय परिसर में 3 नवंबर को अधिवक्ता वरुण तोमर की ओर से दीपावली के पावन पर्व पर भव्य स्नेह मिलन समारोह एवं भोज का आयोजन किया गया। समारोह में गाजियाबाद बार एसोसिएशन के बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं और गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य अधिवक्ता समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और एकजुटता को मजबूत करना रहा। इस दौरान सभी अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्य आयोजक अधिवक्ता वरुण तोमर ने सभी अधिवक्ता साथियों और अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी मेलजोल बढ़ाने के साथ अधिवक्ता परिवार में प्रेम और एकता की भावना को मजबूत करते हैं।

समारोह के सफल आयोजन में संयोजक आदित्य शर्मा, ऋतिक कौशिक, आशीर्वाद चौधरी और अनुज चौहान का विशेष सहयोग रहा। उपस्थित अधिवक्ताओं ने आयोजन की सराहना करते हुए वरुण तोमर और उनकी पूरी सहयोगी टीम को बधाई दी। समारोह ने अधिवक्ता समाज को आपसी सम्मान, सौहार्द और एकजुटता का संदेश दिया।