पृथ्वी सिंह कसाना के सम्मान समारोह में उमड़े गणमान्य लोग, अनिल सांवरिया के सामाजिक नेतृत्व की सराहना

यूपी – गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति में लगातार 12वीं बार सदस्य मनोनीत होने पर वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं समाजसेवी पृथ्वी सिंह कसाना के सम्मान में सोमवार, 2 नवंबर को राजनगर एक्सटेंशन स्थित कोर्टयार्ड बाय मैरियट होटल में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विश्व हिंदू परिषद गाजियाबाद महानगर के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल सांवरिया ने किया।

समारोह में अनिल अग्रवाल सांवरिया ने पृथ्वी सिंह कसाना को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उपस्थित गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पृथ्वी सिंह कसाना ने आयोजक अनिल अग्रवाल सांवरिया का आभार जताते हुए कहा कि उनमें सभी को साथ लेकर चलने की विशेष क्षमता है। उनका सामाजिक नेतृत्व सराहनीय है और वे भविष्य में निश्चित रूप से उन्नति करेंगे।

इस अवसर पर सांसद अतुल गर्ग का भी पटका पहनाकर स्वागत किया गया। अनिल अग्रवाल सांवरिया ने पृथ्वी सिंह कसाना को गाजियाबाद के राजनीतिक आकाश का ध्रुव तारा बताते हुए उनके अनुभव और समाजसेवा की सराहना की।

कार्यक्रम में राज कौशिक (मामा जी), अतुल गर्ग, आशु बिंदल, अनिल अग्रवाल सांवरिया, पंकज मित्तल, सुधीर अग्रवाल, मनोज गोयल, अनिल गर्ग, संजय अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, अनुज मित्तल, सीपी तालियान और लोकेश गोयल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।