वाल्मीकि पार्क में केक काटकर मनाया यतीन कुमार का जन्मदिन

यूपी – गाजियाबाद। भाजपा नेता बंटी वाल्मीकि ने नवयुग मार्केट स्थित वाल्मीकि पार्क में महर्षि वाल्मीकि का आशीर्वाद लेकर अपने पुत्र यतीन कुमार का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने केक काटकर बेटे की खुशियां उपस्थित लोगों के साथ साझा कीं।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने यतीन कुमार को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने उन्हें जीवन में निरंतर सफलता प्राप्त करने और परिवार का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया।

इस दौरान माहौल उत्साह और खुशियों से सराबोर रहा। जन्मदिन समारोह में रूप किशोर, आकाश चंदेल, संजीव वाल्मीकि, बंटी वाल्मीकि और बाबूराम हजारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी ने यतीन कुमार के सुखद एवं सफल जीवन की कामना करते हुए परिवार को शुभकामनाएं दीं।