दिल्ली महारैली की तैयारी को लेकर सपा यूथ ब्रिगेड की बैठक, बड़ी संख्या में पहुंचेंगे कार्यकर्ता
यूपी – गाजियाबाद। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली इंडिया गठबंधन की महारैली की तैयारियों को लेकर 30 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी कार्यालय, आरडीसी-4 राजनगर में जिला एवं महानगर यूथ ब्रिगेड की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। …










