
यूपी – गाजियाबाद, 29 अक्टूबर। एमएलसी चुनाव में दिनेश गोयल को पुनः विजय प्राप्त होने पर महानगर उद्योग व्यापार मंडल, गाजियाबाद के पदाधिकारियों ने उनके कॉलेज आरकेजीआईटी पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पदाधिकारियों ने बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर महानगर उद्योग व्यापार मंडल के चेयरमैन बिजमोहन सिंघल, अध्यक्ष गोपीचंद, महामंत्री अशोक चावला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील गोयल तथा प्रांतीय युवा महामंत्री राजदेव त्यागी उपस्थित रहे।
पदाधिकारियों ने कहा कि दिनेश गोयल कई वर्षों से जिला उद्योग व्यापार मंडल, गाजियाबाद के चेयरमैन के रूप में जुड़े हुए हैं। व्यापारिक हितों और सामाजिक सरोकारों को लेकर उनका संगठन के साथ निरंतर जुड़ाव रहा है। उनकी पुनः जीत से व्यापारिक जगत में खुशी का माहौल है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि दिनेश गोयल भविष्य में भी व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, व्यापारिक हितों के संरक्षण और जनसेवा के कार्यों में अपना सहयोग एवं मार्गदर्शन देते रहेंगे। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता की कामना की।

