पीआईआईटी के वार्षिकोत्सव ‘ग्रैंड जेस्टा-2026’ में विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा

यूपी – ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-3 स्थित प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इनोवेटिव टेक्नोलॉजी (पीआईआईटी) में वार्षिक उत्सव ‘ग्रैंड जेस्टा-2026’ का रंगारंग आयोजन किया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने गीत, संगीत, नृत्य, नाटक और रैंप वॉक सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुमाऊं एवं गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) बीएस राजपूत रहे। अध्यक्षता संस्थान के चेयरमैन डॉ. भारत सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. जितेन्द्र बच्चन तथा डिबाई की पूर्व विधायक डॉ. अनिता लोधी राजपूत उपस्थित रहीं।

प्रतियोगिताओं में डीएड की नेहा यादव को मिस पीआईआईटी और बीएड के मनीष कुमार को मिस्टर पीआईआईटी चुना गया। वहीं पॉलीटेक्निक की खुशी मिस फ्रेशर और बीफार्मा प्रथम वर्ष के सूर्यकांत मिस्टर फ्रेशर बने। पॉलीटेक्निक के अवनीश वर्मा को मिस्टर ईव तथा बीबीए द्वितीय वर्ष की ऋतिका मिश्रा को मिस ईव का खिताब मिला। विजेताओं के नामों की घोषणा मुख्य निर्णायक लक्ष्मी प्रिया ने की।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय गायक प्रतीक गौतम, मनोज और अनिल ने गीतों की प्रस्तुति दी। एयर गुरुकुल की प्रमुख लक्ष्मी प्रिया ने कविता पाठ किया। प्रोफेसर बबलू रावत ने मंच संचालन किया, जबकि निदेशक आरके शाक्य ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में श्रीमती मिथिलेश सिंह और श्रीमती जागेश सिंह सहित संस्थान के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।