
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग नरेंद्र कश्यप ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने नितिन नवीन को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच पार्टी के संगठनात्मक विषयों, संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को लेकर चर्चा हुई।
नरेंद्र कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन उसकी सबसे बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में पार्टी जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं का सम्मान और समाज के सभी वर्गों की सहभागिता पार्टी की कार्यशैली का महत्वपूर्ण आधार है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से प्राप्त मार्गदर्शन संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित और जनसेवा के संकल्प के साथ संगठन को मजबूत बनाने के लिए समर्पित है।

