विश्व दिव्यांग दिवस पर लखनऊ में भव्य राज्यस्तरीय समारोह, मुख्यमंत्री योगी ने किया उद्घाटन
यूपी – लखनऊ, विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जुपिटर हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राज्यस्तरीय भव्य समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन दिवसीय कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। समारोह में दिव्यांगजन सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 30 व्यक्तियों, संस्थाओं, नियोक्ताओं और दिव्यांग कार्मिकों को राज्यस्तरीय सम्मान प्रदान …










