
यूपी – गाजियाबाद। गोविंदपुरम उद्योग व्यापार मंडल के नए संगठन की घोषणा महानगर अध्यक्ष गोपीचंद प्रधान, महानगर महामंत्री अशोक चावला, जिला महामंत्री राजदेव त्यागी तथा युवा महानगर अध्यक्ष विपिन गोयल ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर क्षेत्र के व्यापारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

गोपीचंद प्रधान ने कहा कि व्यापार मंडल हमेशा व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करता रहा है तथा आगे भी पूरी निष्ठा से कार्य करता रहेगा। उन्होंने व्यापारियों से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। अशोक चावला ने कहा कि व्यापारियों को संगठित कर उनकी समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है। राजदेव त्यागी ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों और प्रशासन के बीच मजबूत कड़ी बनकर क्षेत्र के विकास और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय रहेगा। वहीं विपिन गोयल ने कहा कि युवा व्यापारियों को संगठन से जोड़कर उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा और संगठन को और सशक्त बनाया जाएगा।
इस दौरान गोविंदपुरम उद्योग व्यापार मंडल में हरिओम गर्ग को चेयरमैन, राजीव शर्मा को अध्यक्ष, अनिल गर्ग को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा कुणाल गुप्ता को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए व्यापारियों के हित में समर्पित भाव से कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।

