
भगवान बदरीनाथ के दर्शन के बाद गोपेश्वर में हुई पहली बैठक, संगठन के विस्तार का लिया संकल्प
यूपी – गाजियाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों ने अउआ से अलग होकर अखिल भारतीय स्तर पर नई संस्था ‘यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद एलुमनी एसोसिएशन (युवा)’ का गठन किया है। भगवान बदरीनाथ के दर्शन के बाद उत्तराखंड के गोपेश्वर में संस्था की पहली बैठक आयोजित हुई। इसमें बड़ी संख्या में पूर्व छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर संगठन के विस्तार का संकल्प लिया।

बैठक का आयोजन श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में शिक्षा निकाय के विभागाध्यक्ष प्रो. अमित जायसवाल ने किया। इसमें गाजियाबाद से राजेंद्र सिंह असवाल, हरिद्वार से ज्ञानप्रकाश पाण्डेय, काशी नरेश विश्वविद्यालय ज्ञानपुर के प्रतिनिधि, डॉ. मुकेश कुमार सिंह, डॉ. प्रतीक उपाध्याय, डॉ. स्वांगी, संजय शाह, चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, सहायक अभियोजन अधिकारी विपुल कुमार पांडेय और डीसीजी डॉ. मनोज भट्ट सहित अनेक पूर्व छात्र शामिल हुए।
बैठक में शीघ्र कार्यकारिणी गठित करने और सदस्यता अभियान के माध्यम से संस्था का विस्तार करने का निर्णय लिया गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जल्द ही संस्था की वार्षिक आमसभा आयोजित करने पर भी सहमति बनी।
नई संस्था के गठन पर वरिष्ठ पत्रकार अजय औदीच्य, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता उज्ज्वल कुमार, प्रतीक बिल्डर्स के प्रबंधक आलोक सिन्हा, इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता प्रदीप तिवारी और जयवर्धन त्रिपाठी, बरेली के कुलभूषण त्रिपाठी तथा पूर्व आईएएस एसके सिंह ने शुभकामनाएं दीं। एसके सिंह अउआ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके हैं।

