
यूपी – गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीतियों, विचारधारा और पीडीए के सामाजिक न्याय के संकल्प से प्रभावित होकर भाजपा, आजाद समाज पार्टी सहित विभिन्न दलों के सैकड़ों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने 18 नवंबर को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट एवं महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट के नेतृत्व में हुआ। भाजपा किसान मोर्चा के महानगर महामंत्री विजयपाल यादव तथा आजाद समाज पार्टी के पूर्व मोदीनगर विधानसभा अध्यक्ष सरताज अली खान ने अपने समर्थकों के साथ सपा का दामन थामा।
शामिल होने वालों में वीरपाल यादव (फौजी), अशोक यादव, सतवीर पाल, मनोज यादव, अजय यादव, प्रदीप कुमार, संदीप कुमार, प्रवीण इंद्र मित्तल, बुद्ध सिंह, नितिन कुमार, अनिवेश, भोले, युवराज गिरी, राजकुमार, आसिफ राजा, चंद खान, पारस शर्मा, राजू, शाहनवाज, आफताब सलमानी, शाहनवाज सलमानी, अभिलाष गुप्ता, आशु मास्टर, पाठक, बिलाल चौधरी, असलम चौधरी, आफताब, आमिर, हमारी, इंतजार मास्टर, नफिल चौधरी, अंकुर शर्मा, स्टीकर चौधरी, आशु चौधरी, आसिफ, अनुज जाटव, कपिल जाटव, डॉ. अलीम चौधरी, गौतम कुमार, रवि चौधरी, विनय चौधरी, रजत शर्मा, डॉ. महताब और आरिफ प्रमुख रहे।
फैसल हुसैन ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत किया जा रहा है। वीरेंद्र यादव ने कहा कि नए साथियों के जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर राजन कश्यप, रविंद्र यादव, इरफान अमानत चौधरी, दिनेश यादव, विक्रम यादव, मुकेश यादव, कृष्ण यादव, नसीम खान, ताहिर हुसैन, रजत पोरवाल और आशु चौधरी एडवोकेट सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

