
यूपी – गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के मतदाता जोड़ो अभियान के तहत एसआईआर प्रक्रिया के बाद विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) अभियान को प्रभावी बनाने के लिए बुधवार को एचएलएम कॉलेज, दुहाई में मुरादनगर विधानसभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल की अध्यक्षता और विधायक अजीत पाल त्यागी के नेतृत्व में हुई बैठक में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी एवं पूर्व मंत्री अशोक कटारिया रहे।

अशोक कटारिया ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वाना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ें।
मयंक गोयल ने मंडल से बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। विधानसभा प्रभारी नरेश तोमर ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण में समन्वय और नियमित निगरानी को जरूरी बताया। विधायक अजीत पाल त्यागी ने घर-घर संपर्क कर नए मतदाताओं को जोड़ने का आह्वान किया।
बैठक में महापौर सुनीता दयाल, पूर्व महापौर आशु वर्मा, जिलाध्यक्ष अरविंद भारतीय, ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी, राहुल चौधरी डैनी, अमित रंजन, पार्षद प्रदीप चौधरी, नीरज शर्मा, राहुल गोयल, गजेंद्र सिंह, राहुल तोमर, नीरज त्यागी और विपिन चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संचालन प्रदीप चौधरी ने किया। मयंक गोयल ने कॉलेज के निदेशक धीरज शर्मा का आभार जताया।

