
यूपी – गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोकदल के संसदीय बोर्ड के चेयरमैन बनने के बाद मोरटा गांव पहुंचे पूर्व सांसद के.सी. त्यागी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिदत्त त्यागी ने तथा संचालन अरुण भुल्लन और अक्षय त्यागी ने किया। के.सी. त्यागी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ईमानदारी की मिसाल थे और उनके पदचिह्नों पर जयंत चौधरी आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षित, युवा और दूरदर्शी नेतृत्व के कारण बड़ी संख्या में लोग रालोद से जुड़ रहे हैं।
कार्यक्रम में रामपाल सिंह, अमरजीत सिंह बिड्डी, अजयपाल, अजयवीर एडवोकेट, योगेंद्र पतला, आलोक, अरुण शर्मा, सतीश राठी, विनय फफराना, सुशील कुमार, उदेश चौधरी, मनोज चौधरी, नवीन चौधरी, गोपीचंद, जोगेंद्र चौधरी, आनंद चौधरी, इंद्रपाल, नीरज सहरावत, तोहिद आलम, रहीश कुरैशी, मोहम्मद जुनैद, कौमित चौधरी, राहुल चौधरी, दीपक, अनिल कुमार पिंटू, राजीव कुमार, राजवीर सिंह, विनोद कुमार, अमित कुमार, अंकुर तेवतिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
इस अवसर पर मंजीत चौहान, अजय वालिया, अनिल शर्मा, दिलीप कुमार रक्षित, डी.के. त्यागी, प्रशांत त्यागी, गजराज, मुरारी लाल शर्मा, धनंजय श्रीवास्तव, मितेश मल्होत्रा और ओम प्रकाश झा ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। नवसदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

