
यूपी – गाजियाबाद। कंपनी बाग स्थित महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बुधवार को महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने संगठन का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की। इस दौरान रितेश कसाना को महानगर उपाध्यक्ष, राजन राजोरिया, कपिल गोयल और अरविंद कुमार त्यागी को महासचिव, जितेंद्र कुमार चौधरी, पंकज कुमार सिंह और नेत्रपाल को सचिव तथा राजकुमार को लाइन पार क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए वीर सिंह जाटव ने संगठन को मजबूत बनाने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष इस्माइल खान, सूर्यकांत, रवि शंकर सूर्या (प्रदेश सचिव, अनुसूचित जाति विभाग एवं संभल प्रभारी, उत्तर प्रदेश), शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, शिक्षा प्रकोष्ठ महासचिव सत्येंद्र कुमार, महानगर सचिव कासिम प्रधान, बाबूराम शर्मा और आरती उपस्थित रहे।
इसके अलावा व्यापार प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष युसूफ कुरैशी, संजय जैन, नवाब खान, राहुल अग्रवाल और क्रांतिकारी युवा नेता हर्षवर्धन सूर्या ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

