रघुनाथपुर में पीडीए पंचायत, सामाजिक न्याय का संदेश घर-घर पहुंचाने का आह्वान

गाजियाबाद। धौलाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर में समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामाजिक न्याय और पीडीए मिशन को जन-जन तक पहुंचाना रहा। पंचायत का आयोजन अरुण यादव, निर्मल यादव, धीरेंद्र यादव और मनु यादव के नेतृत्व में हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं हापुड़ प्रभारी प्रो. धर्मेंद्र यादव तथा समाजवादी पार्टी गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष फ़ैसल हुसैन एडवोकेट मौजूद रहे। फ़ैसल हुसैन ने कहा कि पीडीए केवल राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा तथा पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और मेहनतकश वर्गों को सम्मान और अधिकार दिलाने का संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों तथा अखिलेश यादव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

प्रो. धर्मेंद्र यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों के सम्मानजनक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पीडीए की एकजुटता को और मजबूत कर आगामी चुनाव में पार्टी को विजयी बनाने की अपील की।

कार्यक्रम में दिग्विजय शिशोदिया, श्रवण कुमार, रोबिन यादव, एन.ए. यादव, जग्गी प्रधान, सत्यपाल यादव, धर्मवीर यादव, चतुर यादव, रंजीत यादव, सरदार नम्बरदार, अमन पहलवान, सरजीत यादव, अतुल सिंह, राजेंद्र प्रधान, प्रहलाद दीवान, केशव शर्मा, जबर सिंह यादव, विनोद यादव, प्रदीप यादव, जतिन यादव, प्रवीण तंवर, प्रदीप चौधरी, मुकेश यादव, सतीश त्यागी, पुष्पेंद्र त्यागी, हरेंद्र चौधरी, सतीश चौधरी, ओमी नम्बरदार, जय भगवान और समय मास्टर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।