महाराणा प्रताप के आदर्श युवाओं के लिए प्रेरणा: वी.के. सिंह

हरियाणा – अंबाला जिले के शहजादपुर में आयोजित महाराणा प्रताप जयंती राज्य स्तरीय समारोह में वी.के. सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप केवल ऐतिहासिक वीर योद्धा नहीं, बल्कि अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और त्याग के अमर प्रतीक हैं। उनके जीवन से यह सीख मिलती है कि …

महाराणा प्रताप के आदर्श युवाओं के लिए प्रेरणा: वी.के. सिंह Read More »

नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, महिलाओं से कराए हस्ताक्षर

यूपी – गाजियाबाद। नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का आयोजन कांग्रेस महिला अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देशन में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं ने भाग लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। प्रदर्शन …

नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, महिलाओं से कराए हस्ताक्षर Read More »

सुदामापुरी में बसपा का बूथ गठन अभियान तेज

यूपी – गाजियाबाद। बहुजन समाज पार्टी द्वारा विधानसभा क्षेत्र 56 के सेक्टर नंबर 8 सुदामापुरी में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बूथ नंबर 85 और 90 का गठन किया गया। कार्यक्रम पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष Mayawati के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। बैठक में मेरठ मंडल प्रभारी मनोज कुमार तिलकधारी, डॉ. …

सुदामापुरी में बसपा का बूथ गठन अभियान तेज Read More »

नीट पेपर लीक और महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक

यूपी – गाजियाबाद/लोनी, 17 मई। लोनी विधानसभा क्षेत्र में पूर्व उत्तर प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक कांग्रेस अकबर चौधरी के नेतृत्व में लोनी पुस्ता चौराहे पर नीट यूजी पेपर लीक और बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला दहन करने का प्रयास किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी …

नीट पेपर लीक और महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक Read More »

लोनी में 3.70 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन

यूपी – गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोकदल की लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने वार्ड 9, 23 और 37 की संगम विहार कॉलोनी, विकास कुंज, केशव नगर और सोनिया नगर सहित कई क्षेत्रों में लगभग 3 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने ढोल-नगाड़ों …

लोनी में 3.70 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन Read More »

“रोजगार दो-सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा गाजियाबाद पहुंची

यूपी – गाजियाबाद। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता, उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में मेरठ से निकली “रोजगार दो-सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा रविवार को गाजियाबाद पहुंची। पदयात्रा के स्वागत में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं, आशा बहुओं, शिक्षामित्रों, रोजगार सेवकों और वंचित समाज के लोगों ने भाग लिया। जगह-जगह …

“रोजगार दो-सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा गाजियाबाद पहुंची Read More »

दंगल में पूर्व पहलवान शमशेर राणा सम्मानित

यूपी – गाजियाबाद। गांव रोरी में महाराजा सूरजमल अखाड़े के संचालक एवं श्योरान खाप के मुखिया बाबा परविंदर आर्य द्वारा विशाल दंगल का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दूर-दराज से पहुंचे लड़के और लड़कियों के पहलवानों ने भाग लेकर दमखम का प्रदर्शन किया। दंगल में अर्जुन पहलवान की कुश्ती का शुभारंभ पूर्व पहलवान एवं शूटर …

दंगल में पूर्व पहलवान शमशेर राणा सम्मानित Read More »

दिल्ली 6 मॉल में मिस्टर नॉर्थ इंडिया शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता संपन्न

यूपी – गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित दिल्ली 6 मॉल में राष्ट्रीय जन सेवा मंच द्वारा तृतीय “मिस्टर नॉर्थ इंडिया” शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों के करीब 100 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी फिटनेस और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता सीनियर, जूनियर और …

दिल्ली 6 मॉल में मिस्टर नॉर्थ इंडिया शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता संपन्न Read More »

जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल में जापानी तकनीक आधारित साइंस कैंप आयोजित

यूपी – गाजियाबाद। इंदिरापुरम स्थित जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल में जापान के अग्रणी शैक्षिक समूह गाक्केन के सहयोग से “लर्न विद जापानी प्रिसीजन” विषय पर तीन दिवसीय साइंस कैंप आयोजित किया गया। कैंप में कक्षा 1 से 3 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विज्ञान को प्रयोगात्मक गतिविधियों के माध्यम से समझा। कैंप के …

जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल में जापानी तकनीक आधारित साइंस कैंप आयोजित Read More »

1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर का त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव संपन्न

यूपी – गाजियाबाद। आदित्य वर्ल्ड सिटी स्थित 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर का त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव एवं रथ यात्रा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। अंतिम दिन निकाली गई भव्य रथ यात्रा सेक्टर-1, 2, 3 और 4 के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। रथ यात्रा में तुषार …

1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर का त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव संपन्न Read More »