छठ पूजा में शामिल होकर विभु बंसल ने की छठी मैया की आराधना

यूपी – गाजियाबाद। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर विभु बंसल ने 56 गाजियाबाद सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विजयनगर स्थित एल-ब्लॉक, शंकरपुरी में आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ छठी मैया की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में विभु बंसल ने उपस्थित श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उन्हें छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ पूजा आस्था, पवित्रता, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। यह पर्व समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत करता है।

इस अवसर पर उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए छठी मैया से सभी के कल्याण की प्रार्थना की।