
यूपी – गाजियाबाद। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में देशभर में पहचान बनाने वाले डॉ. पीएन अरोड़ा के जन्मदिन पर राष्ट्रीय लोकदल, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रेलवे रोड की पूरी कमेटी और उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की ओर से शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।
इस अवसर पर उन्हें पंजाबी समाज की शान और सुख-दुख का साथी बताते हुए कहा गया कि डॉ. अरोड़ा ने जाति, धर्म और क्षेत्र से ऊपर उठकर जरूरतमंद मरीजों और उनके परिवारों की हमेशा मदद की है। उनके पास सहयोग के लिए पहुंचने वाले किसी भी व्यक्ति को निराश नहीं किया और हरसंभव सहायता करने का प्रयास किया।
उनके सामाजिक संपर्क और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा गया कि केंद्र और प्रदेश में विभिन्न दलों की सरकारों के दौरान भी उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं।
इस अवसर पर परमात्मा से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना की गई, ताकि वह इसी तरह जरूरतमंदों की सेवा करते रहें।

