
प्रताप विहार क्लब की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में युवाओं को खेलों के प्रति किया प्रेरित
यूपी – गाजियाबाद। 56 गाजियाबाद सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रताप विहार में क्लब की ओर से वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विभु बंसल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विभु बंसल ने कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद की गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक हैं, बल्कि युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक है। स्थानीय स्तर पर इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित होने से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
अंत में विभु बंसल ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए प्रताप विहार क्लब की आयोजक समिति को बधाई दी तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

