
कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी की अध्यक्षता में जुटे देशभर के प्रतिनिधि, निजी अस्पतालों के शोषण पर नियामक निकाय बनाने का उठाया मुद्दा
यूपी – गाजियाबाद। केरल के एर्नाकुलम स्थित टाउन हॉल में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के 13वें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कॉन्फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (कोरवा) द्वारा किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन केरल के उच्च शिक्षा मंत्री रोजी वी. जॉन ने किया। इसकी अध्यक्षता कोरवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी (वीर चक्र) ने की। सम्मेलन का मुख्य विषय विकसित भारत 2047 में आरडब्ल्यूए की भूमिका रहा।
कर्नल त्यागी ने विकास बोर्डों और स्थानीय निकायों में आरडब्ल्यूए को प्रतिनिधित्व देने तथा निजी अस्पतालों में मरीजों के शोषण को रोकने के लिए नियामक निकाय गठित करने की मांग उठाई। मंत्री ने इन सुझावों पर विचार करने का आश्वासन दिया।
सम्मेलन में सांसद हिबी ईडन, विधायक टी.जे. विनोद, जिला कलेक्टर जी. प्रियंका, कोच्चि की महापौर वी.के. मिनिमोली, स्थानीय स्वशासन मंत्री के.एम. शाजी, पूर्व कानून मंत्री पी. राजीव और न्यायमूर्ति वी.जी. अरुण सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।
कोरवा के राष्ट्रीय महासचिव अजीत कुमार पी.सी. ने स्वागत किया, जबकि बी.टी. श्रीनिवासन ने संगठन की रिपोर्ट प्रस्तुत की। डॉ. के.एस.आर. मूर्ति ने स्मारिका का विमोचन कराया। सम्मेलन में डॉ. पवन कौशिक, नागार्जुनन, बद्रीनाथ, एम.के. बीरन, दुर्गा प्रसाद, उर्वशी वालिया और रंजू मिन्हास ने भी भाग लिया।
सम्मेलन में स्वच्छता सेवा पुरस्कार मेधा नानीवाडेकर, डॉ. रूबी मखीजा, दिलीप चौहान और दुर्गा प्रसाद सहित अन्य लोगों को प्रदान किए गए।

