सतीश शर्मा को दोबारा मिली जिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

कांग्रेसियों ने मनाया बाल दिवस, पंडित नेहरू को किया याद; गाजियाबाद जनपद स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर दी बधाई

यूपी – गाजियाबाद, 14 नवंबर। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर सतीश शर्मा को दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, शॉल, पगड़ी और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। मिठाई खिलाकर खुशी जताई गई। कांग्रेस नेतृत्व के इस फैसले से कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया।

सतीश शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोना मिश्रा का आभार जताते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना और पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

कार्यक्रम में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती एवं बाल दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने आधुनिक भारत के निर्माण, औद्योगिक विकास, वैज्ञानिक सोच और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया।

इस अवसर पर गाजियाबाद जनपद की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर भी खुशी जताई गई। वक्ताओं ने तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी और तत्कालीन सांसद बुद्ध प्रिय मौर्य के योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में सुरेंद्र शर्मा, आशुतोष गुप्ता, सीमा नजमीन, विक्रांत पाराशर, सविता जैसवाल, उदय सिंह पाल, रूबी मलिक, सत्य प्रकाश त्यागी, रिजवान मलिक, शमशाद, नवाब, अनवर कुरैशी, राजीव शर्मा, अनिल शर्मा, राजेश शर्मा, हाजी खुर्शीद, राशिद रंगरेज, नेम त्यागी, हरेंद्र सिंह, बाबा बाबूराम आर्य, लज्जा यादव और आरटीआई अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह त्यागी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।