बाल दिवस पर भारती पब्लिक स्कूल में बाल मेला और निबंध प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों को किया सम्मानित

सतीश शर्मा ने नेहरू के चित्र पर किया माल्यार्पण, कहा- बच्चे ही देश का भविष्य

यूपी – गाजियाबाद। बाल दिवस के अवसर पर नगर पंचायत डासना स्थित भारती पब्लिक स्कूल में बाल मेला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने भी नेहरू को नमन करते हुए उनके जीवन और राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया।

निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बाल मेले में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

सतीश शर्मा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों से बेहद स्नेह करते थे। बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहते थे। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके सर्वांगीण विकास के लिए अच्छी शिक्षा, संस्कार, सुरक्षा और समान अवसर उपलब्ध कराना समाज की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह, एडवोकेट अशोक, मास्टर जी, मीना शर्मा, अनिल मास्टर, राजीव शर्मा तथा शिक्षक अशोक कुमार, फैजान, उर्वशी, काशिफ, गुलजार, सुहाना, अभिषेक भारती और हर्षवर्धन उपस्थित रहे। विद्यार्थियों में श्याम, जुनैद, अनमोल, अली हसन, मोहित, शुभम, अरशद, अवकाश, आयशा, शबाना, तलविन, आस मोहम्मद, राजा, अर्शी, मनी, माही, हामिद, अनम, खुशी, अमन सिंह, आयरन, रिहान, मिया और अयान सहित अन्य बच्चे शामिल रहे।