
यूपी – गाजियाबाद। अखिल भारतीय करणी सेना ने संगठन का विस्तार करते हुए आकाश शिशोदिया को युवा मोर्चा, जनपद गाजियाबाद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर शेखर सिंह चौहान ने की। नियुक्ति 8 नवंबर 2026 से प्रभावी होगी। इस संबंध में नियुक्ति पत्रांक ABKS/597/26 जारी किया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर शेखर सिंह चौहान ने आकाश शिशोदिया को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए विश्वास जताया कि वह संगठन की गरिमा, अनुशासन और सिद्धांतों का पालन करते हुए युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे। साथ ही राष्ट्रहित, समाजहित, भारतीय संस्कृति के संरक्षण और जनसेवा से जुड़े कार्यों को गति प्रदान करेंगे।
उन्होंने कहा कि आकाश शिशोदिया की संगठन के प्रति निष्ठा, सामाजिक सक्रियता, नेतृत्व क्षमता और समाजसेवा की भावना को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आकाश शिशोदिया की नियुक्ति पर अखिल भारतीय करणी सेना परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। संगठन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा जनपद गाजियाबाद में संगठन को और अधिक मजबूत करेगा।

