
यूपी – गाजियाबाद। उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर पर्वतीय जन कल्याण समिति की ओर से वसंत कुंज, संजय नगर सेक्टर-23 स्थित नवनिर्मित भवन में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए किए गए संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद किया गया। इस दौरान चार वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारियों विक्रम सिंह नेगी, लीलाधर मिश्रा, प्रेम सिंह साहजी और सैंसिंह रावत को सम्मानित किया गया। आंदोलनकारियों ने अपने संघर्ष के संस्मरण भी साझा किए। वहीं, अमर शहीदों और दिवंगत आंदोलनकारियों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद ध्यानी ने की। इसमें डॉ. संजीव शर्मा, नरेंद्र चौधरी, पूर्व उत्तराखंड राज्यमंत्री सच्चिदानंद शर्मा, नामित पार्षद प्रदीप चौधरी, मोहन सिंह रावत, दामोदर प्रसाद, राजकुमार चौहान और रोहित चौधरी मौजूद रहे।
इसके अलावा समिति के कोषाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत, संरक्षक रमेश मैरा, प्रियागदत्त जोशी, चंदन सिंह नेगी, अभिषेक ध्यानी, सुबोध कांडपाल और कार्यक्रम संयोजक सुनील दत्त तिवारी सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
डॉ. संजीव शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य असंख्य लोगों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज की एकता, भाईचारे और विकास के लिए कार्य करना चाहिए।

