
युवाओं को संगठन में जिम्मेदारी देकर पार्टी को मजबूत बनाने पर दिया जा रहा जोर
यूपी – गाजियाबाद, 14 नवंबर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति पर इंदरगढ़ी, डासना देहात निवासी दीपांशु आनंद पुत्र राम सिंह को समाजवादी पार्टी गाजियाबाद का जिला सचिव मनोनीत किया गया है।
जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट और महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट ने दीपांशु आनंद को मनोनयन पत्र सौंपकर बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तथा बूथ स्तर तक पहुंचाने के साथ संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ताहिर हुसैन, मुकेश यादव, वीरेंद्र सिंह एडवोकेट, जिला सचिव कृष्ण कुमार यादव, महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष राजदेवी चौधरी, किरन चौधरी, नवीन कुमार शर्मा, मनोज चौधरी, नरेंद्र कुमार यादव, वीरेंद्र सिंह रावत, अरविंद गौतम, मोहम्मद करीम, सचिन, शिवम, मोनू, कैफ, विकास कुमार और कलीश पप्पू उपस्थित रहे।
पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि युवाओं को संगठन में जिम्मेदारी देकर आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। नवनियुक्त जिला सचिव दीपांशु आनंद ने भी संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

