
लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के आयोजन में रामदुलार यादव ने नेहरू के योगदान को किया याद
यूपी – गाजियाबाद। लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट की ओर से ज्ञानपीठ केंद्र-1, स्वरूप पार्क, जीटी रोड साहिबाबाद में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती को भारत नवनिर्माण दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में समाजवादी विचारक रामदुलार यादव मुख्य वक्ता रहे। अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य डॉ. विशन लाल गौड़ ने की तथा मुख्य अतिथि कैलाश चंद्र शिक्षाविद रहे। आयोजन डॉ. देवकर्ण चौहान और संचालन श्रमिक नेता अनिल मिश्रा ने किया।
रामदुलार यादव ने कहा कि नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता, मानवतावादी और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने भाखड़ा नांगल और हीराकुंड बांध, भिलाई, राउरकेला और दुर्गापुर के इस्पात कारखानों तथा शिक्षा और चिकित्सा संस्थानों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि देश में शिक्षा, चिकित्सा और कमजोर वर्गों के विकास को प्राथमिकता देना आवश्यक है।
कैलाश चंद्र ने नेहरू के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनकी पुस्तक डिस्कवरी ऑफ इंडिया का उल्लेख किया। डॉ. विशन लाल गौड़ ने उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में राम प्यारे यादव, शंभूनाथ जायसवाल, राजाराम मौर्य, राजेंद्र सिंह, सीबी मौर्य, मुनीव यादव, जगन्नाथ प्रसाद, सम्राट सिंह यादव, ताहिर अली, एसएन अवस्थी, डीके चौहान, हरेंद्र यादव, हुकुम सिंह, विजय भाटी, ओमप्रकाश अरोड़ा, प्रेमचंद पटेल, सुभाष यादव, हरिकृष्ण, जाकिर अली, रामेश्वर यादव, रामनाथ सिंह, लच्छा राम, अमृत लाल चौरसिया, विजय मिश्र, फूलचंद वर्मा और रामकरन जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

