2.90 करोड़ की सौगात: रंजीता धामा ने किया विकास कार्यों का शुभारंभ, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत
यूपी – गाजियाबाद/लोनी। राष्ट्रीय लोकदल की लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने शुक्रवार को वार्ड नंबर 2, 3 और 5 की पंचवटी कॉलोनी, राजनगर, न्यू रामप्रस्थ विहार एवं उत्तरांचल विहार में करीब 2 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। इस दौरान कॉलोनीवासियों ने ढोल-नगाड़ों और …










