यूपी – गाजियाबाद भविष्य फाउंडेशन द्वारा ऐ जी एस सुपर मोम और किड्स डांस टैलेंट सीजन 5 का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि भी दी गई।
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने नृत्य का उम्दा प्रदर्शन किया, तथा लता मंगेशकर के गीतों पर अपना गायन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी प्रवीण बत्रा व विशिष्ट अतिथि रेनू चंदेला महानगर महामंत्री भाजपा ने विजेताओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। भविष्य फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गुप्ता व भविष्य फाउंडेशन की जिला अध्यक्ष शांति सिंह ने कहा की यह हमारा पांचवा आयोजन है जिन छोटे बच्चों को मंच नहीं मिल पाता उनको मंच देने का प्रयास है। और सुपर मोम करवाने का मकसद है की जो टैलेंट मां बनने के बाद जिम्मेदारियों की वजह से लुप्त हो जाता है उसको दोबारा वापस मंच पर लाने का प्रयास है। इस अवसर पर सुधा गुप्ता संयुक्ता रजनी मोनिका कौशिक मोनिका अग्रवाल पूजा गेहलोत्रा दीप्ति अरोड़ा सीमा कुशवाहा नीतू सिंह कनन तरुण गोयल रिया सिंह रोहित राजपूत मोनिका सिंह शशी सिंह उपस्थित रहे।
