रीइनकारनेशन एसोसिएशन ने बच्चों को गुड और बैड टच के प्रति किया जागरूक

यूपी – गाजियाबाद रीइनकारनेशन एसोसिएशन एनजीओ ने गोविंद पुरम में बच्चों के लिए गुड और बैड टच पर कार्यक्रम का आयोजन किया। बच्चों को गुड़ टच और बैड टच से अवगत करवाने के साथ उन्हे बच्चों से अपने आपको कैसे सुरक्षित रखना है इसकी भी जानकारी दी। इस सेशन में बच्चों के साथ साथ बच्चों के अभिभावक भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान सविता गुप्ता, इशानी सक्सेना और परितोष तोमर ने सेशन में बच्चों को कुछ ड्रिल्स के माध्यम से खुद को कैसे सुरक्षित करें इस बारे में समझाया।
रीइनकारनेशन एसोसिएशन एनजीओ की संस्थापिका सविता गुप्ता ने बताया कि आजकल हमारे समाज में अपराध बहुत बढ़ रहा है। लेकिन हाल के वर्षों में छोटे बच्चों और शिशुओं को निशाना बनाया जा रहा है। आपराधिक भावना वाले व्यक्ति अपने यौन आकर्षण के लिए बच्चों का गलत इस्तेमाल करते हैं क्योंकि इन्हें मालूम है कि कम उम्र के बच्चे कमजोर व नासमझ होते हैं और दूसरों से जल्दी घुल-मिल जाते हैं व दूसरों पर जल्दी विश्वास भी कर लेते हैं। इस तरह के ज्यादातर अपराधी घर में से ही या आस-पड़ोस या जान पहचान वाले ही होते हैं। कई बार बच्चों को स्कूल कर्मचारी के साथ स्कूल ले जाने वाले ट्रांसपोर्ट के लोग भी ऐसे अपराध करते हैं। इसलिए बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में बताना बेहद जरुरी विषय है। माता-पिता अपने बच्चों को गुड टच और बैड के बारे में बताने में संकोच करते हैं, जिसके कारण बच्चे यौन शोषण के शिकार होना पड़ता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *