तालानगरी के श्री मंगलकारी बालाजी मंदिर का 20वां वार्षिकोत्सव महायज्ञ व भजन संध्या के साथ संपन्न
यूपी – अलीगढ़। औद्योगिक क्षेत्र तालानगरी स्थित श्री मंगलकारी बालाजी महाराज मंदिर का दो दिवसीय 20वां वार्षिकोत्सव महायज्ञ, भजन संध्या और विशाल भंडारे के साथ श्रद्धा व भक्ति भाव से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। मंगलवार सुबह तालानगरी फेस-2 स्थित मंदिर परिसर में पांच कुंडीय …










