
यूपी – गाजियाबाद। दस लक्षण पर्व के अवसर पर एसएसडी जैन पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी दिनेश गोयल ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय समिति के अध्यक्ष जेपी जैन, मंत्री अजय जैन, सुनील जैन, प्रधानाचार्या लता चंद्रा, साधना जैन, प्रदीप जैन, डीके जैन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। दिनेश गोयल का स्वागत अध्यक्ष जम्बू प्रसाद जैन और अजय जैन ने पटका, माला एवं स्मृति चिह्न भेंट कर किया।

कार्यक्रम की शुरुआत कोऑर्डिनेटर परिना जैन के मंगलाचरण से हुई। विद्यार्थियों ने ‘णमोकार महामंत्र’, ‘हम जैन हैं’, ‘आओ पधारो हे जिनवर’, ‘षट्लेश्या’, ‘आओ मिलकर पाठशाला आएं’ और ‘नगरी आज सजाओ’ सहित विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। ‘पूजा का फल’ नाटक तथा सात गीतों पर आधारित ‘मैडले’ ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
दिनेश गोयल ने कहा कि जैन समाज ‘जियो और जीने दो’ तथा ‘अहिंसा परमो धर्मः’ के सिद्धांतों पर चलता है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों में धार्मिक एवं नैतिक संस्कार विकसित करते हैं।
अजय जैन और प्रधानाचार्या लता चंद्रा ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में अजय जैन, विजय जैन, अंकित जैन, सुभाष जैन, प्रतिभा, अंजली, रचना, अल्का, नीतू, पायल, सीमा, विधि, दीक्षा, मुस्कान, निशा, आरूषी, मीनाक्षी, शिल्पी, कृतिका व अंशिका का सहयोग रहा।

