गाजियाबाद में 43वें निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में 185 दिव्यांग मरीजों का उपचार

यूपी – गाजियाबाद। कविनगर स्थित चौधरी भवन में रविवार को सावित्री देवी शेर सिंह चौधरी चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में “एक आशा, एक विश्वास” त्रैमासिक निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह इस श्रृंखला का 43वां शिविर था। पिछले 11 वर्षों से आयोजित हो रहे इस शिविर का उद्देश्य जन्म से शारीरिक एवं मानसिक रूप से अनुविकसित बच्चों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं प्रार्थना के साथ हुआ। उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सहित विभिन्न राज्यों से आए दिव्यांग मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। शिविर में 65 नए तथा 120 पुराने, कुल 185 दिव्यांग मरीजों का उपचार किया गया।

शिविर में डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. विपुल गोयल, डॉ. शरद कुमार टॉक, डॉ. रैना सचान, डॉ. सोनिया शर्मा, डॉ. सिद्धांत शर्मा, डॉ. दीपांकर, डॉ. रितु सचदेवा, डॉ. अरुण अरोरा और डॉ. योगेन्द्र ने सेवाएं दीं। बैक्सन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, नोएडा तथा केजीके होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों एवं विद्यार्थियों डॉ. विभोर गुप्ता, डॉ. रीतिका ठाकुर, डॉ. अभिषेक गंगवार, डॉ. शेफाली सिंह, डॉ. वंशिका अग्रवाल, डॉ. आकृति दूबे, डॉ. दीक्षा टॉक, डॉ. स्तुति सिंह और डॉ. सबा ने भी सहयोग किया। अगला शिविर 20 दिसंबर 2026 को होगा।