अजय प्रमुख बने प्रदेश उपाध्यक्ष, लिखीराम चौधरी को सीनियर उप सचिव की जिम्मेदारी

यूपीकानपुर। उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन की आम सभा एवं समन्वय समिति की बैठक 20 सितंबर 2026 को त्रिपाठी गेस्ट हाउस, पनकी, कानपुर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बाबा दीन चौधरी ने की, जबकि संचालन कानपुर मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के महामंत्री विनय अवस्थी ने किया।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बाबा दीन चौधरी ने अजय प्रमुख को उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन का प्रदेश उपाध्यक्ष तथा लिखीराम चौधरी को सीनियर उप सचिव नियुक्त किए जाने की घोषणा की। दोनों का माला और शाल पहनाकर स्वागत किया गया।

बैठक में 31 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को लखनऊ में आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक मीट की तैयारियों, प्रतिभागिता, तकनीकी व्यवस्थाओं और विभिन्न आयु वर्गों की स्पर्धाओं को लेकर रूपरेखा तय की गई। जनवरी 2027 में लखनऊ में होने वाली राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम की भागीदारी, खिलाड़ियों के चयन और प्रशिक्षण को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में अजय प्रमुख, कमल महाजन, राजेश सिंह, राणा दिनेश प्रताप सिंह, सुरेंद्र सिंह, लिखीराम चौधरी, मोतीलाल, राम लखन, संजय त्रिपाठी, सविता तिवारी, अजीत यादव, हरिशंकर पटेल, महिपाल सिंह, चंद्र प्रकाश, उमेश शर्मा और जितेंद्र सिंह सहित पदाधिकारी व खिलाड़ी मौजूद रहे।