
यूपी – गाजियाबाद। हरदोई में 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित प्रथम जूनियर राज्य स्तरीय खो-खो बालक-बालिका चैंपियनशिप-2026 में गाजियाबाद की बालिका टीम ने द्वितीय तथा बालक टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर 5 नवंबर को सिकरौर वॉरियर्स के खो-खो मैदान पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और प्रबंधक का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में ललित जायसवाल, चेयरमैन खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, डॉ. रिचा सूद, देवेंद्र कुमार, डॉ. प्रवीण कुमार ने खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर और पटका पहनाकर सम्मानित किया।
बालिका टीम में मानसी (कप्तान), बुलबुल (उपकप्तान), आरोही, भूमिका, मानवी, पलक, खुशबू, तन्वी, तनीषा, निधि, अश्विनी, शिवानी, नव्या, सौम्या और अंशु शामिल रहीं। सुरक्षित खिलाड़ी अनमोल और साक्षी तथा प्रशिक्षक आयुषी त्यागी रहीं।
बालक टीम में दीपक (कप्तान), राजन (उपकप्तान), कुणाल प्रथम, सत्यम, कुणाल द्वितीय, मोहित, देव, मनीष, अभिषेक, रोहित, आयुष, यस, कृष, भावेश और अनंत शामिल रहे। सुरक्षित खिलाड़ी लक्ष्य और ध्रुव, प्रशिक्षक सचिन कुमार तथा प्रबंधक नितिन कुमार रहे।
प्रतियोगिता में मोहित कुमार, शुभम कामत और मनीष कुमार ने निर्णायक के रूप में गाजियाबाद का प्रतिनिधित्व किया। कपिल शर्मा, मनोज पवार, रजत मलिक, रिंकू कुमार गौतम, शुभम शर्मा, राजीव चौधरी, आकाश श्रीवास्तव और यशपाल चौधरी ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

