यूपी – गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित केडब्ल्यू दिल्ली-6 मॉल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर आयोजित लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ पदयात्रा में राष्ट्रीय लोकदल ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ भागीदारी की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय लोकदल के झंडे लेकर कार्यक्रम में पहुंचकर गठबंधन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।
राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गठबंधन सरकार है। राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन धर्म का पालन करते हुए प्रत्येक कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाता रहेगा।
मुख्यमंत्री की पदयात्रा के दौरान उनके घेरे में रविंदर चौहान, ओडी त्यागी, जयदीप चौधरी, अभिषेक त्यागी और तुषार कौशिक मौजूद रहे।
वहीं मुख्यमंत्री के मंच पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं शहरी कमेटी के मेरठ मंडल प्रभारी इंद्रजीत सिंह टीटू, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तेजपाल चौधरी, महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी और जिलाध्यक्ष रामपाल चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पार्टी नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल अपने संगठन और कार्यकर्ताओं के माध्यम से गठबंधन की मजबूती के लिए निरंतर सक्रिय रहेगा।

