रेडक्रॉस सोसाइटी ने कुपोषित शिशुओं को वितरित की पोषण पोटली

यूपी – गाजियाबाद। जिला महिला अस्पताल में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से कुपोषण का शिकार शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के उद्देश्य से पोषण पोटली वितरित की गई। कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष रविंद्र कुमार के दिशा-निर्देश पर सभापति सुभाष गुप्ता के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. गीता मनवाणी रहीं। उन्होंने शिशुओं को पोषण पोटली वितरित करने के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी समाज के हित में सराहनीय कार्य कर रही है। अन्य सामाजिक संस्थाओं को भी आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता और समाज की भलाई के लिए काम करना चाहिए।

इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी के उपसभापति रामदत्त शर्मा, संयुक्त सचिव मूलचंद गौड़, संजय यादव, राकेश गुप्ता और डॉ. प्रिया गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

सभापति सुभाष गुप्ता ने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी जरूरतमंदों की सहायता और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सामाजिक कार्यों के लिए निरंतर प्रयासरत है। कुपोषित बच्चों को पोषण उपलब्ध कराने की पहल भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।